एन आई एन,

पिथौरागढ़। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई, बेकरी और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के धमौड़ा, बस्ते, नैनी-सैनी सहित विभिन्न स्थानों से छेना, लड्डू, बालूशाही और दाल के चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

सहायक आयुक्त आरके शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट में नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ बेचने, साफ-सफाई रखने और खाद्य पदार्थों को ढककर रखने के निर्देश दिए गए। मिठाई बनाने वाले कार्मिकों को ऐप्रन और हेयरनेट पहनने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने को भी कहा गया।

विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।







Share on Facebook Share on WhatsApp