एन आई एन,

पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत @2047’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण में मानसी जोशी, चित्रकला में जतिन सिंह कार्की, निबंध में कनक और रंगोली में हिमांशी खर्कवाल व शोभा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कौशल किशोर बिजल्वाण ने किया। इस दौरान संयोजक डॉ. जगत सिंह कठायत, डॉ. जगदीश सिंह सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp