एन आई एन,
पिथौरागढ़। आत्मनिर्भर फाउंडेशन एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) के सहयोग से मंगलवार को आधुनिक कृषि पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दुग्ध निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से आय बढ़ाने की जानकारी दी।
हिमांशु उप्रेती ने कृषि विभाग की योजनाओं और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र अवस्थी ने ग्रामीण विकास में जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ आत्मनिर्भर फाउंडेशन के संस्थापक एवं सीईओ आरपी जोशी ने किया। संचालन राजेंद्र सिंह खाती और भीम सिंह कार्की ने किया।