एन आई एन पिथौरागढ़। उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड ने हाटकालिका मंदिर परिसर में पशु बलि निवारण जन चेतना गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में पशु बलि न करने को लेकर वक्ताओं ने विचार रखे।

उप जिला अधिकारी गंगोलीहाट यशवीर सिंह ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि नए वध करने पर 5 साल तक की सजा हो सकती है। गोष्ठी में नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद रावल, पुजारी दीप चंद्र पंत, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल, डॉ मंजू असवाल आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp