एन आई एन

पिथौरागढ़। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 7 सितंबर को पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने 7 सितंबर (सोमवार) को जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग समेत संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग ने 7 सितंबर को जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना जताई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp