एन आई एन,

पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज गर्खा के सात निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों को आज पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय पुष्कर सिंह पोखरिया की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी नंदा पोखरिया ने ₹1000-1000 की धनराशि उपलब्ध कराई। पूर्व प्रधानाचार्य के अनुज राजेंद्र सिंह पोखरिया ने पिछले वर्षों की तरह धनराशि का वितरण किया। 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अनूप मिश्रा ने हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5000, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 3000 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2000 की धनराशि के साथ ही संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पांच - पांच सौ की धनराशि का वितरण किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp