एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल ने आज पिथौरागढ़ में प्रदेश भर से आए पूर्व सैनिकों के साथ राज्य की स्थितियों को लेकर खुला संवाद किया। पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने माल्यार्पण कर पूर्व सैनिकों का स्वागत किया। पूर्व सैनिकों ने रोजगार, पलायन और राज्य के समग्र विकास पर अपनी बात रखी। 

पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि इन मसलों के ठोस समाधान के लिए पूर्व सैनिकों को एक मजबूत ताकत के रूप में एकजुट होना होगा। कार्यक्रम में उक्रांद पूर्व सैन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ ही जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp