एन आई एन,

पिथौरागढ़। एनसीसी की 80वीं बटालियन में कार्यरत सूबेदार मेजर गंगा सिंह ऑनरेरी लेफ्टिनेंट पद पर पदोन्नत हो गये हैं। बटालियन में आयोजित समारोह में कमांडिंग ऑफिसर देवेश सिंह ऐरी और पदोन्नत अधिकारी की पत्नी रेणु बिष्ट ने उन्हें नए रैंक लगाए।

इस अवसर पर बटालियन की एडम ऑफिसर मेजर संध्या सिंह सहित तमाम एनसीसी अधिकारी और कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।



Share on Facebook Share on WhatsApp