एन आई एन,

पिथौरागढ़। नशा उन्मूलन अभियान में पुलिस को बुधवार को एक बड़ी सफलता मिली। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान योगेश लुंठी निवासी लिन्ठ्युड़ा को 29.79 ग्राम  स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह झनकट से किसी व्यक्ति से स्मैक खरीद कर लाया था, वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इससे पैसा कमाता है। स्मैक तस्करी के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है।



Share on Facebook Share on WhatsApp