एन आई एन,
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज थल में उप जिलाधिकारी बेरीनाग अंकित राज की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। तहसील दिवस में बलतिर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता ऋतुराज सेमटी ने गांव में पांच गुलदार दिखाई देने और ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में होने का मामला उठाया।
लेजम गांव के अशोक चंद ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए लेजम में मतदान केंद्र बनाने, सामाजिक कार्यकर्ता सलीम अहमद ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी प्रार्थना पत्र में जांच आख्यां लगवाने के लिए तहसीलदार थल को आदेशित करने की मांग रखी। तहसील दिवस में 20 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई। उप जिला अधिकारी ने अधिकारियों को समस्याओं का समय से समाधान करने के निर्देश दिए।