एन आई एन,

पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर के शोध छात्र राजीव कुमार श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय ने रक्षा एवं स्त्रैतजिक विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने दक्षिण चीन सागर संघर्ष समस्या और सुझाव भारत के संदर्भ में विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया। 

आज परिसर में बाह्य परीक्षक द्वारा मौखिक परीक्षा के बाद उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. एमसी जोशी के निर्देशन में पूरा किया। उन्हें पीएचडी की उपाधि मिलने पर परिसर के निदेशक डॉ हेमचंद्र पांडे, छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ. धर्मेंद्र उपाध्याय सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp