एन आई एन,

पिथौरागढ़। मई 2023 में आठगांव सीलिंग रोड में 16.2 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए बिशन सिंह बिष्ट निवासी बड़ी पांगला हाल निवासी पुलिस लाइन रोड पर लगे आरोप न्यायालय में साबित हो गए हैं। सोमवार को विशेष सत्र न्यायाधीश एनडीपीएस धनंजय चतुर्वेदी ने बिशन सिंह बिष्ट को दोषी पाते हुए 2 वर्ष के कारावास और ₹700 जुर्माने की सजा सुनाई। 

बिशन सिंह को पुलिस और एसओजी की टीम ने आठ गांव सीलिंग रोड से स्मैक के साथ पकड़ा था। इस मामले में पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार पंत और अभियोजन अधिकारी राकेश चंद्र ने की।



Share on Facebook Share on WhatsApp