पिथौरागढ़। मुनस्यारी तहसील के खसियाबाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चयनित प्रियंका भाकुनी को 1 वर्ष बाद भी तैनाती नहीं दी गई है। प्रियंका के पिता चंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व उनकी पुत्री का चयन योग्यता के आधार पर हुआ था।
उन्हें शीघ्र नियुक्ति का भरोसा दिया गया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई है। विभागीय अधिकारी जल्द नियुक्ति का भरोसा देते रहे और इस बीच अब इसी केंद्र में नई नियुक्ति निकाली गई है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग उठाई है।