एन आई एन,
पिथौरागढ़ । राजकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश पाने का एक सुनहरा अवसर है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से आगामी 22 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी संस्थानों में संस्था स्तरीय काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें अभ्यर्थी बगैर जीप परीक्षा दिए भी सीधे प्रवेश ले सकते हैं। यह प्रवेश प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान गणाई-गंगोली में गठित प्रवेश समिति के अध्यक्ष सावन कुमार ने बताया कि संस्थान में वर्तमान में फार्मेसी व मैकेनिकल में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों के सापेक्ष छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।