एन आई एन,
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के राजेंद्र सिंह भाटिया ने पिछले दिनों जालंधर में आयोजित बॉक्सिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया की रेफरी एवं जज की स्टार वन परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
वह आने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रेफरी एवं जज के रूप में नियुक्त किए जाएंगे। उनकी सफलता पर भारतीय महिला टीम के पूर्व प्रशिक्षक भास्कर भट्ट, जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।