एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले के धारचूला तहसील के जुम्मा गांव निवासी दीवान सिंह की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दीवान सिंह बकरियां चराने के लिए बुग्यालों में गए थे और वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये, उनके साथ कुछ बकरियों की भी मौत हुई है। 

सड़क बंद होने और भारी बारिश के चलते पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। गांव के लोग बुग्याल के लिए रवाना हो गए। देर सांय शव जिला अस्पताल धारचूला लाया गया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp