एन आई एन पिथौरागढ़। नगर में चल रही सदर रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। मंचन की शुरुआत रावण द्वारा जनक दरबार में शक्ति प्रदर्शन करने ,विभिन्न राज्यों द्वारा धनुष तोड़ने का प्रयास करने और अंत में भगवान राम द्वारा शिव धनुष तोड़कर माता सीता संग विवाह रचाने के प्रसंग मंचित किए गए।

धनुष टूटने से नाराज परशुराम और लक्ष्मण के बीच संवाद की सुंदर प्रस्तुति कलाकारों ने दी। रामलीला देखने के लिए ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट, चार्टर्ड अकाउंट सरोज आनंद जोशी, कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, उपाध्यक्ष शिवराज सिंह अधिकारी, सचिव दिलीप वल्दिया, प्रकाश जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp