एन आई एन पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर आज सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर बुजुर्गों से मुलाकात की और उन्हें साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताये।

पुलिस ने बुजुर्गों से उनका हाल-चाल जाना और समस्याएं पूछी। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी भी बुजुर्गों को दी गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp