एन आई एन,
पिथौरागढ़ में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कवि ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूनाकोट और राजकीय इंटर कॉलेज बडालू के विद्यार्थियों को चार कंप्यूटर उपलब्ध कराये।
इससे विद्यार्थियों को अपना कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कनक गैड़ा, महेश मखौलिया प्रधानाचार्य निरंजना पांडे ने स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक का आभार जताया ।कार्यक्रम में वड्डा शाखा के प्रबंधक राहुल भारद्वाज भी मौजूद रहे।