एन आई एन,
पिथौरागढ़। बेरीनाग तहसील के बडेत बाफिला क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज शाह उर्फ निक्कू अपने काम को लेकर तहसील पहुंचे जहा क्षेत्र पंचायत सदस्य ने तहसीलदार वतन गुप्ता से गाली- गलौज अभद्रता और सरकारी काम में बांधा डाली और तहसीलदार पर धक्का मुक्की करने लगा। बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षा कर्मियों द्वारा क्षेत्र पंचायत को बाहर किया तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस प्रशासन ने मौक़े पर पहुंच कर आरोपी को अपने हिरासत में ले लिया । इस दौरान तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।
इधर तहसीलदार वतन गुप्ता ने बताया कि बडेत बाफिला क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज शाह कार्यालय मे आया और सरकारी दस्तावेज फाडने लगा जब सुरक्षा कर्मियों उसे वाहर निकालने लगे तो वह गालीगलौज करने लगा । फिलहाल पुलिस ने बीटीसी मेंबर को कस्टडी मे ले लिया है और उस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसके बाद तहसील कार्मचारी कुछ समय तक धरने पर भी बैठे और क्षेत्र पंचायत सदस्य निक्कू शाह के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की, और जिलाधिकारी को इस मामले में उचित कार्रवाई के संबंध में ज्ञापन भेजा। वहां तहसीलदार वतन गुप्ता, पेशकार योगेश कार्की , कानूनगो दीपक आर्या , युवराज गोस्वामी, संजय खडायत ,राहुल खाती, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, पारस कनियाल,लक्षमी शंकर थावल,जगदीश परिहार, शैलेन्द्र सिह, बालम रौतेला , हेमंत कुमार,आदि मौजूद थे।
इस मामले में नीरज शाह ने बताया अपने क्षेत्र की पूर्व की मांगों को लेकर तहसीलदार बेरीनाग से वार्तालाप करने गया था उनके द्वारा झूठे आरोप लगाये गये वहा पर दो होमगार्ड भी मौजूद थे। तहसीलदार द्वारा मुझे धक्का मुक्की की, जिस दौरान मुझे चोट भी आयी है ।
इस मामले में एसआई शांति प्रकाश ने बताया तहसीलदार बेरीनाग द्वारा मामले की जानकारी दी गई है, मौके से युवक को हिरासत में लिया गया है । युवक के खिलाफ सरकारी कार्यों में बाधा डालना,जान से मारने की धमकी, गाली गलौच समेत कई धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है