युवती ने की हाथ की नश काटनी की कोशिश

एन आई एन,

 

पिथौरागढ़। बेरीनाग नगरपालिका के बना वार्ड में एक युवती ने कांडा क्षेत्र के एक युवक पर शादी झांसा देकर पिछले सात माह से क्षेत्र के विभिन्न जगहों और होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी करने की बात कही थी। युवती ने शादी करने को कहा तो शादी से मुकर गया है जिससे नाराज युवती ने अपने हाथ के नश भी काटने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने युवती को सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया जहां पर युवती का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया था।

युवती के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 26 वर्षीय हिमांशु निवासी विजयपुर कांडा के द्वारा युवती के साथ पिछले 7 माह से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शादी का झांसा देकर दुराचार किया और शादी की बात करने पर अब मुकर रहा था। युवक वर्तमान में टैक्सी चालक है। वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश कोंरगा ने बताया युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक सुशीला के द्वारा मामले की जांच की जा रही है अग्रिम कार्रवाई के बाद युवक की गिरफ्तारी होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp