एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के अति व्यस्त नगर निगम तिराहे पर ज़ेबरा क्रॉसिंग की मांग तेज हो गई है। लोगों ने कहा है कि इस स्थान पर नगर निगम कार्यालय, तहसील कार्यालय, सूचना विभाग, बैंक सहित तमाम कार्यालय संचालित हो रहे हैं। नगर के मुख्य बाजार के लिए भी यहीं से लोग आवागमन करते हैं।
इस स्थान पर वाहनों का भारी दबाव है जिससे लोगों को सड़क क्रॉस करने में खासी दिक्कत हो रही है। दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पूर्व बैंक प्रबंधक अशोक खड़ायत ने कहा है कि सड़क पार करने के लिए छोटे बच्चों, महिलाओं , बुज़ुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने इस स्थान पर अविलंब ज़ेबरा क्रॉसिंग या स्पीड ब्रेकर बनाये जाने की मांग की है।