एन आई एन

पिथौरागढ़। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुनस्यारी में आज करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सिविल का आयोजन किया। मीडिया क्षेत्र से जुड़े पत्रकार प्रमोद द्विवेदी और देवेंद्र सिंह देवा ने डिजिटल मीडिया में बढती संभावनाओं की जानकारी दी।

शिक्षाविद भास्करानंद ने प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया। पर्यटन व्यवसायी दीपक पवार ने पर्यटन से संबंधित जानकारियां दी। कोतवाल अनिल आर्य ने वकालत, न्यायपालिका, सिविल राइट्स, पुलिसिंग के क्षेत्र में करियर के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता खीम सिंह ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp