एन आई एन
पिथौरागढ़। अक्षय प्रहलाद कोण्डे, आईपीएस, ने रविवार को पिथौरागढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पूर्व उन्होंने चटकेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जनपद की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पुलिस लाइन में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और जनसहभागिता को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
नवागत एसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पुलिस टीम को अनुशासन, समन्वय और पेशेवर कार्यशैली के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।