एन आई एन

पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिलाधिकारी आज आम मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे। वे एक मरीज की पर्ची लेकर खुद दवा वितरण लाइन में लगे। उन्होंने मरीजों को अस्पताल से सभी दवायें मिलने या नहीं मिलने की व्यवस्था को परखा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी चिकित्सक बाहर की दवा नहीं लिखेगा।

जिला चिकित्सालय को अनटाइड फंड से 5 लाख की धनराशि दी गई है। अस्पताल में दवाओं की कमी होने पर इस धनराशि का उपयोग किया जाएगा। जिला चिकित्सालय में साफ सफाई की कमी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और सीएमएस को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।



Share on Facebook Share on WhatsApp