12-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल ने 11वीं वाहिनी डीडीहाट के कार्यक्षेत्र का आधिकारिक भ्रमण कर अग्रिम सीमा चौकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुंजी, नाभीढांग, बीओपी कालापानी, सीएचक्यू गुंजी, सीएचक्यू गर्ब्यांग, गोठी बीओपी क्षेत्र तथा छरछुम मोटरेबल पुल सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात जवानों की व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान उपमहानिरीक्षक, क्षेत्र मुख्यालय अल्मोड़ा एवं कमांडेंट, 11वीं वाहिनी डीडीहाट समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

महानिदेशक ने परिचालन तैयारियों, लॉजिस्टिक प्रबंधन और सीमा सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए दुर्गम एवं सामरिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कार्मिकों के अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने विषम जलवायु और कठिन भू-भाग में डटे जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उच्च मनोबल एवं शारीरिक दक्षता बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही अत्यधिक शीत जलवायु ईसीसी वस्त्र एवं उपकरणों के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। दौरे को जमीनी स्थिति के आकलन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ दायित्व निर्वहन का आह्वान किया। गुरुवार को डीजी वापिस पिथौरागढ़ आकर एसएसबी की 55 वी वाहिनी का भी निरीक्षण करेंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp