एन आई एन पिथौरागढ़। वर्ष 2018 में धारचूला क्षेत्र में 474 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए अमर सिंह गर्ब्याल को विशेष सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने 8 वर्ष के सश्रम कारावास और 80,000 रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है।

अर्थदंड अदा नहीं करने पर 3 वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में पैरवी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चंद्र ने की। मामले की विवेचना उप निरीक्षक धीरज टम्टा द्वारा की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp