08-Jan-2026

एन आई एन

 

पिथौरागढ़। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बेरीनाग क्षेत्र में उप निरीक्षक रविंद्र पांगती ने शराब पीकर गाली गलौज करने वाले अशोक सिंह को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक हरीश सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान बलवंत सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। गंगोलीहाट क्षेत्र के अंतर्गत उप निरीक्षक बीसी मासीवाल ने शराब पीकर वाहन चला रहे इंद्र को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। 

अस्कोट क्षेत्र में अपर उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह और जागन सिंह ने गश्त के दौरान सुमित कुमार निवासी देवल को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पिथौरागढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी ने धारचूला रोड पर छापेमारी कर हीरा बल्लभ चौसाली को ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसते हुए पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp