एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याएं रखीं और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

उन्होंने लीलम से पातों बूई को जोड़ने वाले मोटर पुल का निर्माण कराने, टांगा गांव को जोड़ने वाले मोटर पुल का निर्माण, टांगा में बीएसएनएल टावर लगाने तथा तीन माह से बंद चिलमधार-क्वीरीजिमिया मोटर मार्ग को खोलने की मांग की। उन्होंने मुनस्यारी क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया, ट्रॉली, सुरक्षा दीवार और पैदल मार्गों की मरम्मत के साथ ही जियो व बीएसएनएल के खराब नेटवर्क टावरों को दुरुस्त करने की मांग रखी। झापुली-बोना, झापुली-तोमिक, मोतीघाट-गोल्फा, मदकोट-फाफ़ा और मदकोट-जौलढूंगा मोटर मार्गों को भी गड्ढामुक्त करने की मांग की। विक्रम दानू ने विद्युत बिलों में अनियमितता का मुद्दा उठाते हुए बताया कि कई गरीब परिवारों को 40 से 80 हजार रुपये तक के बिल मिले हैं। उन्होंने विशेष शिविर लगाकर बिलों का सत्यापन व संशोधन कराने तथा पात्र परिवारों को राहत देने की मांग की।







Share on Facebook Share on WhatsApp