
एन आई एन
पिथौरागढ़। ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ पीतांबर अवस्थी की हिंदी में लिखी पुस्तक ‘महिलाएं भ्रांतियां और समाधान’ पुस्तक का नेपाली अनुवाद ‘नारी भ्रांति र समाधान’ का भव्य विमोचन हुआ। अनुवाद नेपाल के साहित्यकार कृष्ण सिंह पेला ने किया है। इस अवसर पर डॉ. अवस्थी ने कहा कि अनुवादित पुस्तक दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक साहित्यिक संबंधों को और मजबूत करेगी। डॉ. अवस्थी ने इससे पहले भारत नेपाल काव्योत्सव का आयोजन किया था। पुस्तक की उपयोगिता पर डॉ. आनंदी जोशी, मंजुला अवस्थी, भावना भट्ट, लक्ष्मी आर्य, नीरज जोशी ने अपने विचार रखे।