एन आई एन

पिथौरागढ़। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को डीडीहाट के थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने छापेमारी कर चौबाटी में परचून की दुकान में शराब का कारोबार कर रहे विजय सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया। बलुवाकोट पुलिस ने वाहन चालक हिमांशु को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। अस्कोट पुलिस ने शोबन सिंह को सरेआम उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 75 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!