न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। शिवाश्रम के अध्यक्ष आचार्य विजय प्रकाश जोशी के जन्म दिवस पर रविवार को आश्रम में विशाल भंडारे और यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य जोशी ने कहा कि युवा पीढ़ी को जन्मदिन पर पार्टी की जगह हवन और भंडारा करवाना चाहिए, ताकि हमारी प्राचीन सनातनी संस्कृति से आने वाली पीढ़ी से सीख ले सके। कार्यक्रम में गोकुल देवलाल ने हवन संपन्न कराया। डॉक्टर मोनिका बिष्ट ने यज्ञ से होने वाले फायदे की जानकारी दी।

error: Content is protected !!