एन आई एन
पिथौरागढ़। युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। थाना अध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में रविवार को क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न सुरक्षा बलों में भर्ती की शारीरिक परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। युवाओं से हमेशा नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है।

error: Content is protected !!