न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर के वेब हाल में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी पर डॉक्टर आर बालासुब्रमण्यम द्वारा लिखी पुस्तक पावर विदीन द लीडरशिप लिगेसी आफ नरेंद्र मोदी पर सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, परिसर के निदेशक हेमचंद्र पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। किताब की जानकारी देते हुए बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के सफर का वर्णन किया गया है। इसमें पश्चिमी और भारतीयता के दृष्टिकोण पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। यह पुस्तक देश के युवाओं को भारतीय नेतृत्व के ज्ञान से प्रेरित करेगी।

error: Content is protected !!