न्यूज आईएन
खटीमा। भारतीय जनता पार्टी की आगामी सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक मंडी समिति सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 31 अगस्त को सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सदस्यता स्वयं ही समाप्त हो जाएगी, उसके उपरांत 1 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। विश्व में सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए 180000 202 4 नंबर पर मिस कॉल करने के उपरांत सदस्यता फार्म प्राप्त होगा, जिसमें सदस्यता लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी विस्तृत जानकारी अपलोड करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त होगी। सदस्यता अभियान के लिए रमेश जोशी को विधानसभा संयोजक, संतोष अग्रवाल को नगर संयोजक, इंदिरा चांद को महिला मोर्चा संयोजक सदस्यता अभियान, मनोज वाधवा को सदस्यता अभियान नगर सहसंयोजक सहित अनेक लोगों को अभियान को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला मंत्री सतीश गोयल ,पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह, गंभीर सिंह धामी, नवीन बोरा, किशन सिंह, अंजू देवी, कामिल खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!