न्यूज आईएन
खटीमा। राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विज्ञान शिक्षक निर्मल कुमार न्योलिया द्वारा पीपीटी के माध्यम वृहद स्क्रीन पर चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष गाथा विषय पर बच्चों को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम तथा चंद्र मिशन एक दो तथा तीन के लैंडर रोवर मॉडलों की विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यक्रम से जुड़े वीडियो व फोटोग्राफ भी दिखाए।
कार्यक्रम में भारत की अंतरिक्ष गाथा विषय के अंतर्गत अपने विचार व्यक्त किए और विज्ञान के क्षेत्र में अपने व्यावहारिक अनुभवों से बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भविष्य की संभावनाओं की जानकारी और उपलब्ध अवसरों के बारे मे छात्र- छात्राओं को बताया। चंद्रयान मिशन के सभी पहलू और विभिन्न शोध कार्य की जानकारी दी तथा प्रमुख वैज्ञानिक निष्कर्षों और मिशन के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में भारत के अंतरिक्ष इतिहास के गौरवशाली पलों को याद करते हुए, आज के दिन 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण को प्रदर्शित करने वाली एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप, अनिल कुमार राठौर सहित अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!