न्यूज आईएन

खटीमा। क्षेत्र के तहसील परिसर में विभिन्न वार्डों के लोगों ने आपदा राहत राशि न मिलने पर अपना आक्रोश जताया। उनका कहना है कि पिछले महीने क्षेत्र में आई बाढ़ आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आपदा प्रवाहित परिवार को 5 हजार रुपए की धनराशि सहायता रूप में दी जानी थी। लेकिन अभी तक कई आपदा प्रभावित परिवार ऐसे हैं जिनको यह राहत राशि प्राप्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने सभी वंचित लोगों को निर्धारित राशि दिए जानी की मांग की। वहीं तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही आपदा प्रभावित परिवारों को जल्द ही चेक का वितरण किया जाएगा।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!