न्यूज आईएन

खटीमा। मुंबई से अपने घर खटीमा लौट रहा एक व्यक्ति रास्ते से ही लापता हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा के सुजिया महोलिया निवासी प्रवीन चंद्र पुत्र स्व चंद्री चंद मुंबई में प्राइवेट जॉब करता है। उसे 2 जुलाई को मुंबई से दिल्ली ट्रेन से आना था। परिजनों से बात होने पर उसने बताया कि उसकी ट्रेन छूट गई है। जिसके बाद उसने बताया कि वह अगले दिन दिल्ली पहुंच गया है। लेकिन उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिजनों ने बताया कि वह अभी तक घर नहीं लौटा है। परिजनों ने व्यक्ति की खोजबीन को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!