एन आई एन
पिथौरागढ़ में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हनी शाह ने आज कार्यकारिणी का विस्तार किया। उपाध्यक्ष पद पर महेश पांडे ,धर्मानंद नगरकोटी, अनीता सामंत, आकाश टम्टा को जिम्मेदारी दी गई है। रोहित कुमार सोराड़ी और विक्रम बाल्मीकि महामंत्री बनाए गए हैं। गीता पांडे ,कृष्णा वर्मा, मानिक पांडे, पृथ्वीराज बिष्ट मंत्री का दायित्व संभालेंगे। उमेश लाल शाह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। रेखा थापा कार्यालय मंत्री होंगी। जौहर खान मीडिया संयोजक, नरेंद्र भट्ट आईटी संयोजक, और महेश जोशी सोशल मीडिया संयोजक बनाए गए हैं। सभी पदाधिकारियों को भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।

error: Content is protected !!