न्यूज आईएन

खटीमा। बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वही उसे बचाने आई महिला भी उसकी चपेट में आकर झुलस गई। जानकारी के मुताबिक खटीमा के हिल व्यू कॉलोनी निवासी विमला देवी 40 पत्नी नारायण बुधवार को नहाने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान घर पर लगे नल में अचानक करंट आने के कारण वह उसकी चपेट में आ गई। घर में मौजूद उनकी बेटी दिव्या ने मां को इस अवस्था में देख पड़ोसियों को बुलाया। आनन-फानन में पड़ोसी नीरू देवी मौके पर पहुंची। वह नल पर हाथ धोने गई, तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत खटीमा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया। वही करंट में झुलसी नीरु का उपचार शुरू कर दिया गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें की मृतका के पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। यह मूल रूप से पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी हैं। मृतका की तीन पुत्री व एक पुत्र है। इस दुखद घटना से परिजनों में शोक की लहर है।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!