न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा का चौथा दल गुरुवार को पिथौरागढ़ पहुंचा। पिथौरागढ़ पहुंचने पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने फूल मालाये और जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया। परिसर में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। यात्रियों को उच्च हिमालय में पौधारोपण के लिए निगम की ओर से पौधे उपलब्ध कराए गए। यात्रा दल में 15 महिलाओं सहित 31 लोग शामिल है। दल के कोऑर्डिनेटर योगेश सिंह गर्ब्याल है।

error: Content is protected !!