
एन आई एन
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित गांव बोना, तोमिक, झापुली, गोल्फा, मालूपाती, जोशा, पत्थरकोट सहित दर्जनों गांव के भूगर्भीय सर्वेक्षण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम दानू की अगवाई में तहसील मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सर्वेक्षण के नाम पर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को उग्र कर दिया जाएगा। अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने आंदोलनकारी से फोन पर वार्ता की और एक सप्ताह के भीतर भूगर्भीय निरीक्षण की कार्रवाई शुरू करने का भरोसा दिया। इस आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। धरना देने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोहर टोलिया, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, विनोद पांगती, लक्ष्मण विश्वकर्मा, खुशाल जेष्ठा, दान सिंह बगड़ी, योगेश भाकुनी, केदार राम, चरण बिष्ट, त्रिभुवन सिंह, नंदन सिंह टोलिया आदि शामिल रहे।