एन आई एन
पिथौरागढ़। द इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजिनियर्स इंडिया के तत्वाधान में जमशेदपुर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय क्रिएटिव साइंस एंड इनोवेशन ओलंपियाड के लिए मानस एकेडमी के चार छात्र आज रवाना हो गए। उत्तराखंड में मानस एकेडमी अकेला ऐसा संस्थान है जिसके चार विद्यार्थियों का चयन इस आयोजन के लिए हुआ है। आयोजन में देश भर से चयनित विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक समझ एवं सजनशीलता का प्रदर्शन करेंगे। चयनित विद्यार्थियों में मन्नत शर्मा, जास्मीन बोरा, सृष्टि सौन, शौर्य खडायत, शामिल है। मानस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार पंत, निदेशक मीनू भट्ट, देवाशीष पंत, प्रधानाचार्य सुनीता रावत, बेला भट्ट, लक्ष्मी भट्ट, सुरेंद्र बोरा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीटीए अध्यक्ष केसी कसनियाल, योगेश भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, अंशुल पंत ने विद्यार्थियों के चयन पर खुशी जताई है।

error: Content is protected !!