न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की सांय 5:45 बजे से होने 7:45 बजे तक घरों में पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। मध्य रात्रि तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। जिले में एक करोड़ से अधिक की आतिशबाजी होने का अनुमान है। लक्ष्मी पूजन पर बाजारों में भीडभाड कम दिखी। सोमवार को लोगों ने मिठाई और आतिशबाजी की खरीदारी की।

error: Content is protected !!