न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने रविवार को जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीसाबजेड में छापेमारी कर क्रिस सौन, प्रकाश सिंह ललित सिंह मोहन चंद सचिन सिंह और पंकज सिंह को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने इन लोगों से 26500 की नकदी बरामद की। पकड़े गये सभी लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

error: Content is protected !!