
एन आई एन
खटीमा। सशस्त्र सीमा बल महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, रानीखेत अमित कुमार ने 57वीं वाहिनी मुख्यालय सितारगंज पहुंचकर क्षेत्र की सीमा चौकियों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात समवाय नारायण नगर एवं सीमा चौकी कालापुल एवं लालकोठी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं एवं संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने जवानों को सजगता और तत्परता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए तथा भविष्य में आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने जवानों को उत्साह एवं समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया तथा साइबर क्राइम से बचने हेतु सलाह प्रदान किया। वर्तमान में चल रहे वर्षा ऋतू में जवानों को अपनेस्वास्थ का ध्यान रखने तथा पानी संबधित रोगों के बचने हेतु हिदायते दी |
इस दौरान अनिल कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, पीलीभीत, मनोहर लाल, कमांडेंट, 57वीं वाहिनी, अनिल कुमार यादव, उप कमांडेंट, निरीक्षक मोहर सिंह, निरीक्षक हरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
मृदुल पांडेय
खटीमा।