न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। रंग कल्याण संस्था ने पिछले दिनों तवा घाट लिपुलेख मार्ग में वाहन पर चट्टान गिरने से मृत एक ही परिवार के तीन बच्चों की परिजनों को 45000 रुपए की सहायता प्रदान की। संस्था के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह नबियाल ने बच्चों के पिता वीरेंद्र सिंह नपल्चयाल को चैक प्रदान किया। संस्था के कृष्णा गर्ब्याल ने बताया कि धारचूला शाखा ने अब तक 40 से ज्यादा प्रभावितों को सहायता राशि दी है। उन्होंने बताया कि संस्था अपने सदस्यों से उनकी वार्षिक आय का एक प्रतिशत यूपीआई के रूप में जमा करवाती है, जिससे तमाम आयोजन आदि भी किए जाते हैं।

error: Content is protected !!