न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में दशहरा पर्व के दिन ढोल नगाड़े के साथ रावण, कुंभकरण, ताड़िका और मेघनाथ के पुतलों को नगर में घुमाया गया। रावण के पुतले को रामलीला मैदान से घंटाकरण, सिल्थाम, टकाना होते हुए वापस लाया गया। पुरानी बाजार में पुतला कमेटी के अध्यक्ष अकबर खान के नेतृत्व में ताड़िका, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को नगर में भ्रमण कराकर रामलीला मैदान लाया गया। रात को रामलीला में राम के हाथों रावण की मौत के बाद पुतलों का दहन किया जाएगा

error: Content is protected !!