न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर के चिमस्यानौला ​स्थित ब्रह्मकुमारीज राजयोग केंद्र में नवरात्र पर्व उत्साह से मनाया गया। केंद्र संचालिका डॉ. उमा पाठक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देवी मां की महिमा का बखान करते हुए कहा कि देवी के विभिन्न रूप विभिन्न जाग्रत शिवशक्ति के प्रतीक हैं। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। दिया और पायल की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। बाद में प्रसाद वितरण भी किया गया। यहां नंदा ऐरी, डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, गीता बिष्ट, सावित्री भट्ट, विमला पंत, जानकी पंत, कमला खोलिया, पुष्पा नेगी, भागीरथी, गोविंदी खड़ायत, प्रियंका चुफाल, कमला मखौलिया, माया राणा, कौशल्या गोबाड़ी, शीला जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!