न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पांडेगांव निवासी केशव प्रसाद को अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने व लिंठयूड़ा निवासी अशोक लुंठी को लड़ाई झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया गया। साथ ही 81 लोगों के खिलाफ एमबी एक्ट, 18 के खिलाफ मिशन मर्यादा व सात लोगों का कोट्प्पा का चालान किया गया।

error: Content is protected !!